जेवर एयरपोर्ट के लिए 75 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का रास्ता साफ, क्या है नया प्लान
जेवर एयरपोर्ट के लिए 75 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का रास्ता साफ, क्या है नया प्लान
जेवर एयरपोर्ट के उत्तर और पूर्व दिशा में 100-100 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया में किसानों की आपत्ति के बाद यमुना प्राधिकण ने नया रास्ता निकाल लिया है।
स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट के तहत जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सड़कों को बनवाया जाना है। इसके लिए यीडा ने उत्तर और पूर्व दिशा में 100-100 मीटर चौड़ी सड़क बनवाने की योजना बनाई। किसानों से सहमति के आधार पर जमीन खरीदने के लिए विज्ञापन निकाले और किसानों से आपत्ति मांगी।
इसके बाद किसानों ने अपनी आपत्ति लगा दी। इसमें मुआवजा बढ़ाने की मांग भी शामिल थी। आपत्तियों के निस्तारण में समय लगता। अगर अधिग्रहण किया जाता तो उसमें सभी समय लगता। जबकि दिसंबर तक इन सड़कों को बनाया जाना है। इसके बाद दूसरे विकल्पों पर विचार किया गया। इन सड़कों के लिए अब नई योजना बनाई गई है।
इस तरह बदली गई योजना जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए 1365 हेक्टेयर जमीन खरीदी जा रही है। इसका अधिग्रहण हो रहा है। दूसरे चरण में 45 मीटर चौड़ी रोड का प्रावधान है। यह सड़क उसी तरफ बनाई जानी है, जिस तरफ एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए 100-100 मीटर चौड़ी रोड बनाई जानी है। अब इस 45 मीटर चौड़ी रोड को 75 मीटर कर दिया गया है। दूसरे चरण में इस रोड की चौड़ाई बढ़ा दी है। जेवर एयरपोर्ट की भूमि का स्वामित्व नागरिक उड्डयन विभाग के पास है। इसलिए नगर उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल की मुहर के बाद इस पर काम किया गया है। अब सड़क बनाने के लिए अलग से जमीन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
एयरपोर्ट पहुंचना और आसान होगा योजना के मुताबिक, एयरपोर्ट की उत्तर दिशा में छह किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी, जबकि पूर्व दिशा में इसकी लंबाई 4.6 किमी होगी। इसकी चौड़ाई 75 मीटर होगी। ये सड़क यमुना एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगी। इनके बनने से एयरपोर्ट पहुंचना और आसान हो जाएगा। इस बदलाव से अब तय समय पर इन सड़कों का निर्माण हो सकेगा। इनके निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। हालांकि अभी इसका एस्टीमेट नहीं बना है।
ट्रायल रन जल्द होगा
जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण 1334 हेक्टेयर में बनाया जा रहा है। तय समय के अनुसार काम पूरा हो जाएगा। इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उम्मीद है कि दिसंबर-जनवरी में इसका ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। इससे पहले एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को दुरुस्त किया जाना है। इसको लेकर यमुना प्राधिकरण इन सड़कों का निर्माण कराने जा रहा है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा में सड़क बनाने के लिए नया विकल्प चुना गया है। इसमें जमीन की अड़चन नहीं जाएगी। 75 मीटर चौड़ी रोड बनाई जाएगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 100 एकड़ जमीन । पर एजुकेशनल सिटी बसाई जाएगी। इसको लेकर लिंकन यूनिवर्सिटी ने यमुना । विकास प्राधिकरण के साथ 2,000 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश करने के लिए एमओयू साइन किया है। यह जानकारी लिंकन यूनिवर्सिटी के इंडिया चैप्टर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ.बी अब्दुल रफीक ने दी है।
.png)
.jpeg)

Comments
Post a Comment