नोएडा एयरपोर्ट को लेकर आज लखनऊ में होगी हाईलेवल बैठक : दूसरे चरण में 2 रनवे बनेंगे, हवाई जहाज का सामान भी जेवर में मिलेगा, खास खबर

दूसरे चरण में 2 रनवे बनेंगे, हवाई जहाज का सामान भी जेवर में मिलेगा, खास खबर                                    SKD PROPERTIES & CONSTRUCTIONS


दूसरे चरण में 2 रनवे बनाने की तैयारी: 

लखनऊ में गुरुवार यानी कि आज 16 मार्च 2023 को नागरिक उड्डयन विभाग के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की होने वाली बैठक में इन महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। बैठक में नायल और यापल के अधिकारी शिरकत करेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के एयरपोर्ट के निर्माण क्षेत्र में उतरने की योजना जल्द साकार हो सकती है। इसके लिए कवायद हो रही है।

दूसरे चरण में 2 रनवे बनाने की तैयारी:

जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विकसित होने वाले एमआरओ (मेंट्रीनेंस, रिपेयर एंड ओवरहालिंग) हब के लिए कंर्सोसिटम बनाने की तैयारी है। इसमें यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल), नायल के साथ एक बड़ी एयरलाइंस को भी रखा जा सकता है। दूसरे चरण में एक के बजाय दो रनवे बनाने की योजना है।

एयरक्राफ्ट के पुर्जे बनाने वाली कंपनी को लाया जाएगा:

नायल की योजना है कि यहां पर एयरक्राफ्ट के पुर्जे बनाने वाली कंपनी को भी लाया जाए। इसके लिए दो विकल्पों पर विचार चल रहा है। नायल के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए योजना निकाली जाए, जिसमें एयरक्राफ्ट के पुर्जे बनाने वाली कंपनियों को जमीन आवंटित की जाए या फिर पीपीपी मॉडल अपनाया जा सकता है। बैठक में इस प्रस्ताव पर भी फैसला लिया जाएगा।

बैठक में होगी अहम चर्चा

" एमआरओ हब के लिए प्रस्तावित कंर्सोटिएम में शामिल होने की संभावनाओं को जानने के लिए नायल एक स्टडी करा रहा है। विशेषज्ञ कंपनी पीडब्ल्यूसी इस पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस रिपोर्ट के आने के बाद नायल आगे बढ़ेगा। नायल और यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण में एमआरओ हब विकसित किया जाएगा। एमआरओ हब में नायल उतरने का विचार कर रही है। इसके अलावा इस चरण में रनवे बढ़ाने और विमानों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को भी लाने पर चर्चा कर रहे हैं।"



Welcome to SKD Properties & Constructions, your ultimate solution for all your property needs in the prime location of Yamuna Expressway. Our company has been proudly serving clients since 2011, offering unparalleled expertise and exceptional customer service.


Any Questions or Problems you have Please Share them with Me.

🌐 On this site :

✅TRUSTED By 5000+ Coustomer 💯

✅Check Our Customers Review 😍👇

🌐Let's See Our Properties in Yamuna expressway 👇
www.skdpropcon.com

📍OFFICE LOCATION 👇

Instagram-Account

Facebook -page

Twitter -Account

YouTube Channel -

Thanks

Er Pawan Mishra
SKD Properties & Constructions
9873734501, 9599700501



Comments