खुशखबरी! 2 नए शहरों का गिफ्ट... न्यू नोएडा और न्यू ग्रेनो का 3 महीने में शुरू होगा काम, जानें क्या होगा खास
खुशखबरी! 2 नए शहरों का गिफ्ट... न्यू नोएडा और न्यू ग्रेनो का 3 महीने में शुरू होगा काम, जानें क्या होगा खास
New Noida नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को इन नए शहरों के लिए 1-1 हजार करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी बोर्ड से मिल गई है। इसके साथ ही और भी बजट नए शहरों के लिए अथॉरिटी को जुटाना होगा। अथॉरिटी स्तर से शासन से भी दोनों शहरों की शुरुआत को बजट मांगा गया है।
नोएडा ग्रेनो में नहीं बची जमीन
तेजी से औद्योगिक विकास और बसावट के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाली जमीन का संकट आ गया है। ग्रेटर नोएडा में तो जमीन है भी। लेकिन नोएडा में जमीन सीमित ही बची है। आने वाले एक दो साल में दोनों ही अथॉरिटी एरिया में इसी तेजी से विकास होने पर जमीन का संकट खड़ा होना तय है। इसको देखते हुए दोनों अथॉरिटी को आगे कामकाज के लिए नए शहरों का विकास शुरू करवाना है। नए शहरों में जमीन की कीमतें भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा से कम होंगी।
न्यू नोएडा- दादरी से लेकर खुर्जा के बीच 87 गांव की जमीन पर दादरी-नोएडा- गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन बसाया जाना है। इसे न्यू नोएडा का नाम दिया गया है। इस इनवेस्टमेंट रीजन को बसाने की जिम्मेदारी भी शासन ने नोएडा अथॉरिटी को दी है। अथॉरिटी ने यहां का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर दिल्ली का चयन किया है, जो मास्टर प्लान-2041 का ड्रॉफ्ट तैयार कर रहा है। बहुत सी बातें प्लानिंग में सामने भी आ चुकी हैं।
ये ग्रेटर नोएडा फेज-2 की प्लानिंग है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी अपने स्तर पर इसकी प्लानिंग करवा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेनो फेज-2 के लिए एक निजी एजेंसी आरईपीएल से मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट अथॉरिटी बनवा रही है। इसमें गौतमबुद्ध नगर के साथ ही हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद के कुल 150 गांव शामिल किए गए हैं। यह एरिया 28 हजार हेक्टेयर है।
भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 100 एकड़ जमीन । पर एजुकेशनल सिटी बसाई जाएगी। इसको लेकर लिंकन यूनिवर्सिटी ने यमुना । विकास प्राधिकरण के साथ 2,000 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश करने के लिए एमओयू साइन किया है। यह जानकारी लिंकन यूनिवर्सिटी के इंडिया चैप्टर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ.बी अब्दुल रफीक ने दी है।
TAGS:
- Resale Plots at Yamuna Expressway
- Yamuna Authority New Plot Scheme
- Yamuna Authority Plot New Scheme
- Yamuna authority plots
- Yamuna authority plots price
- Yamuna authority plots resale
- Yamuna Expressway Authority Plots Latest News
- Yamuna Expressway Plots in Noida
- Yamuna Expressway Plots Location
- Yeida Plots Resale
- Yeida Residential Plots
.png)

.png)
.png)
.png)

Comments
Post a Comment