जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन 40% तक हुई महंगी, यहां देखें बढ़ी हुई दरों की रेट लिस्ट
जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन 40% तक हुई महंगी, यहां देखें बढ़ी हुई दरों की रेट लिस्ट
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास आवासीय भूखंडों से लेकर ग्रुप हाउसिंग, औद्योगिक, कॉरपोरेट ऑफिस, स्कूल, अस्पताल, मंदिर, मॉल आदि के लिए जमीन की कीमत बढ़ा दी है।
गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदना करीब 40 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। यमुना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंडों से लेकर ग्रुप हाउसिंग, औद्योगिक, कॉरपोरेट ऑफिस, स्कूल, अस्पताल, मंदिर, मॉल आदि के लिए जमीन की कीमत बढ़ा दी है। जेवर एयरपोर्ट का निर्माण होने, किसानों का मुआवजा बढ़ाने और जमीन की बढ़ती मांग को देखते हुए आवंटन दर बढ़ाई गई है।
बिजलीघर और अस्पताल बनाना महंगा :
सीईओ ने बताया कि औद्योगिक भूखंडों की दर छह श्रेणी में है। अधिकतम दर 9668 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक थी, जिसे अब 13542 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। इसमें करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। आईटी में भी छह श्रेणी बनाई गई हैं। अब आईटी की अधिकतम आवंटन दर 16300 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है। संस्थागत की भी छह श्रेणी हैं। इसकी अधिकतम आवंटन दर 14280 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है। यह वृद्धि 36 है। बिजलीघर, मिल्क बूथ, धार्मिक स्थल और अस्पताल की आवंटन दर में 40 की वृद्धि की गई है। नई दरें वर्तमान चल रही योजनाओं पर लागू होंगी।
श्रेणी वर्तमान आवंटन दर वृद्धि के बाद आवंटन दर
(आवंटन दर रुपये/प्रति वर्ग मीटर में है )
जेवर एयरपोर्ट के चारों ओर सड़क बनेगी
यमुना प्राधिकरण ने अपनी परियोजनाओं और आने वाले निवेशकों को जमीन देने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए सोमवार को बोर्ड बैठक में बजट तय कर दिया गया। जेवर एयरपोर्ट के उत्तर, पूर्व और पश्चिम साइट से पेरिफेरल रोड का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 500 मीटर की चौड़ाई में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।
प्राधिकरण ने चालू वित्तीय वर्ष में जितना पैसा जमीन खरीदने में खर्च किया है, उसके दोगुने से अधिक इस बार के बजट में प्रस्तावित किया गया है। 1851 करोड़ रुपये जमीन खरीदने के लिए प्रस्तावित किए हैं। यमुना विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट से लगे औद्योगिक सेक्टर-21, 28, 29, 32, 33, 10 और सेक्टर-9 में किसानों से आपसी सहमति से भूमि खरीदने का निर्णय लिया है। इसी तरह जेवर एयरपोर्ट के उत्तर, पूर्व और पश्चिम साइट से पेरीफेरल रोड का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 500 मीटर की चौड़ाई में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।
प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के द्वितीय चरण के टप्पल बाजना नगरीय केंद्र में लॉजिस्टिक पार्क परियोजना विकसित की जानी है। इसके लिए ग्राम डोरपुरी और स्यारौल की लगभग 364 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। यह कार्रवाई भूमि अर्जन, पुर्नवास और पुर्नव्यवस्थापना में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के तहत की जाएगी। प्राधिकरण ने पिछले साल जमीन खरीद में 695 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बार 1851 करोड़ खर्च करने की तैयारी है।
Allotment of over 55,000 sq metres of land along the Yamuna Expressway has been approved for housing the Central Industrial Security Force (CISF) personnel who will be tasked with the security of the upcoming Noida International Airport, according to an official statement. The decision, among others, was approved by the Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) during its 76th board meeting on Monday.
GLOBAL INVESTOR’S SUMMIT, SKD PROPERTIES & CONSTRUCTIONS के साथ यमुना एक्सप्रेसवे में करें इनवेस्ट !
ARE YOU THINKING ABOUT INVESTING IN PROPERTY ON YAMUNA EXPRESSWAY?
Tags:
.png)
.png)

.png)
.png)
.png)
.png)

Comments
Post a Comment