बड़ी खबर : यमुना प्राधिकरण के दायरे में शामिल होंगे बुलंदशहर के कई दर्जन गांव, इस योजना पर चल रहा काम
बड़ी खबर : यमुना प्राधिकरण के दायरे में शामिल होंगे बुलंदशहर के कई दर्जन गांव, इस योजना पर चल रहा काम
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Authority) का दायरा जल्दी बढ़ने वाला है। दरअसल अथॉरिटी का 2041 का मास्टर प्लान तैयार हो रहा है। दिसंबर तक कंपनी इसे प्राधिकरण को सौंप सकती है। इसके मुताबिक बुलंदशहर के 50 से ज्यादा गांव यमुना प्राधिकरण के दायरे में जुड़ेंगे।
दरअसल यमुना प्राधिकरण का 2041 का मास्टर प्लान दिसंबर के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है। विशेषज्ञ एजेंसी इस मास्टर प्लान को तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि अगले महीने के अंत तक मास्टर प्लान को तैयार कर प्राधिकरण को सौंप दिया जाएगा। हालांकि तैयार होने के बाद इसे एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को भेजा जाएगा।
एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की मुहर लगने के बाद इस पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल यमुना प्राधिकरण के दायरे में 96 गांव हैं। इनमें से कुछ गांव मथुरा और दूसरे जिलों के अंतर्गत भी आते हैं। इन सभी को प्राधिकरण के दायरे से बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
लेकिन अब बड़ी बात यह है कि नए मास्टर प्लान के मुताबिक यमुना प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में बुलंदशहर के कई दर्जन गांव शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद अथॉरिटी के दायरे में गांव की संख्या 150 को पार कर जाएगी। नए मास्टर प्लान में औद्योगिक, आवासीय और संस्थागत उपयोग का दायरा भी बढ़ेगा।
ARE YOU THINKING ABOUT INVESTING IN PROPERTY ON YAMUNA EXPRESSWAY?
Yamuna Expressway has emerged as a prime destination for real estate investment, offering a perfect blend of commercial and residential properties. SKD PROPERTIES & CONSTRUCTIONS is one of the top property dealers in Yamuna expressway The area is well connected to major cities in the region through highways and expressways and is home to several infrastructure projects. The upcoming Jewar Airport is expected to be a game-changer for the region, further fueling the demand for properties in Yamuna Expressway.
TAGS:
- Resale Plots at Yamuna Expressway
- Yamuna Authority New Plot Scheme
- Yamuna Authority Plot New Scheme
- Yamuna authority plots
- Yamuna authority plots price
- Yamuna authority plots resale
- Yamuna Expressway Authority Plots Latest News
- Yamuna Expressway Plots in Noida
- Yamuna Expressway Plots Location
- Yeida Plots Resale
- Yeida Residential Plots
.png)
.png)

Comments
Post a Comment