जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक बनेंगे 12 स्टेशन, दुनिया में सबसे लंबा होगा देश का पहला पॉड टैक्सी कॉरिडोर
जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक बनेंगे 12 स्टेशन, दुनिया में सबसे लंबा होगा देश का पहला पॉड टैक्सी कॉरिडोर
यमुना प्राधिकरण में प्रस्तावित पॉड टैक्सी का रूट दुनिया में सबसे बड़ा होगा। जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच प्रस्तावित पॉड टैक्सी का कॉरिडोर 14.6 किलोमीटर लंबा होगा। जिन-जिन देशों में पॉड टैक्सी चल रही हैं, अभी इतना बड़ा कॉरिडोर नहीं है। इस परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
यमुना प्राधिकरण ने फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट के बीच पॉड टैक्सी चलाने की योजना बनाई है। इसकी डीपीआर केंद्र सरकार की कंपनी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बनाई है। डीपीआर का शासन की पीपीपी परियोजना के लिए गठित इवैल्युवेशन कमेटी भी अध्ययन कर चुकी है।
फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट के बीच चलने वाली पॉड टैक्सी औद्योगिक सेक्टर को भी जोड़ेगी। इसमें 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें सेक्टर 29, हैंडीक्राफ्ट पार्क, एमएसएमई पार्क, अपैरल पार्क, सेक्टर 32, सेक्टर 33, टॉय पार्क, सेक्टर-21 आदि स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर की लंबाई 14.6 किलोमीटर होगी। पॉड टैक्सी दो चरणों में आएंगी। पहले चरण में करीब 146 पॉड टैक्सी खरीदी जाएंगी। दूसरे चरण में 799 पॉड टैक्सी खरीदी जाएंगी। दो वर्ष में यह परियोजना पूरी होगी।
स्टेशन भी अधिक रहेंगे :
जिन देशों में पॉड टैक्सी चल रही है, वहां अभी इतना लंबा कॉरिडोर नहीं है। 1.4 किलोमीटर से लेकर छह किलोमीटर तक लंबे कॉरिडोर हैं। स्टेशनों की संख्या काफी कम है। यमुना प्राधिकरण में चलने वाली पॉड टैक्सी में 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। स्टेशनों के मामले में भी सबसे आगे रहेंगे।
.png)
.png)

Comments
Post a Comment