Jewar Airport के पास प्लॉट खरीदने के लिए आज से आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
Jewar Airport के पास प्लॉट खरीदने के लिए आज से आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
अगर आपने भी जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाना है, तो यमुना अथॉरिटी आपको एक और सुनहरा मौका देने जा रहा है. इसके लिए आपको यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट की योजना पर ऑनलाईन आवेदन करना होगा. इस योजना में 60 वर्ग मीटर से लेकर 2000 वर्ग मीटर तक के 477 प्लॉट है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का कार्य शुरु होने के बाद इस क्षेत्र में सभी तरह के प्लॉट कि मांग लगातार बढ़ती जा रही है.
इसी मांग को ध्यान में रखते हुए यमुना अथॉरिटी ने दुकानें और क्योस्क योजना के बाद आज बुधवार को आवासीय प्लॉटस की योजना लांच कर दी है. आज से ही इसके लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है . इसके लिए आपको यमुना अथॉरिटी की बेवसाइट www.yamunaexpresswayauthority.com पर जाना होगा. आवेदन के साथ ही प्लॉट की 10 फीसदी रकम भी ऑनलाइन ही जमा करानी होगी.
यमुना अथॉरिटी ने अपनी योजना निकालते समय सभी वर्गों का ध्यान रखा है. इस योजना में आवंटन ड्रॉ के जरीए किया जाएगा. ये प्लॉट सेक्टर-16 , सेक्टर-17ए, सेक्टर-18, सेक्टर-20 और सेक्टर-22डी में हैं. आप इस योजना में आप सात अक्तूबर तक आवेदन कर सकते है और 15 नवंबर को इसका ड्रा निकाला जाएगा. इस योजना में एकमुश्त भुगतान करने वालों को प्लॉट आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी. दूसरे विकल्प में 50 प्रतिशत राशी का एकमुश्त और शेष 50 प्रतिशत का किस्तों में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी वहीं तीसरे विकल्प में 30 प्रतिशत एकमुश्त और 70 प्रतिशत राशी किस्तों में भुगतान करना होगा.
किस साइज के कितने प्लॉट
60 मीटर 16 प्लॉट
90-19
120-262
162-40
200-67
300-56
500-05
1000-08
2000-04
.png)
.png)

Comments
Post a Comment