यीडा सेक्टर-33 में विकसित करेगा ट्रांसपोर्ट नगर, अगले महीने आएगी योजना

 यीडा सेक्टर-33 में विकसित करेगा ट्रांसपोर्ट नगर, अगले महीने आएगी योजना

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कई औद्योगिक कलस्टर विकसित किए जा रहे हैं। कई कंपनियों का निर्माण कार्य चल रहा है। दो कंपनियों में उत्पादन शुरू हो गया है। यहां पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ेगा।

"SKD PROPERTIES & CONSTRUCTIONS IS THE TOP PROPERTY CONSULTANT AND BEST PROPERTY DEALER IN YAMUNA EXPRESSWAY, GREATER NOIDA, UTTAR PRADESH. As trusted real estate Consultants, we specialize in residential plot deals and offer a wide range of options per our clients' varied needs and budgets. Our team of experts is committed to providing the best value for your investment and guiding you through the entire process of buying a residential plot. Contact us today to explore the best property deals in Yamuna Expressway, Greater Noida. The title of SKD PROPERTIES & CONSTRUCTIONS is the best property dealer in Noida, Greater Noida, and Delhi NCR is different from a claim we make for ourselves. Instead, it's a reflection of the satisfaction of our customers."

ARE YOU Looking PLOT IN YAMUNA EXPRESSWAY
PLOT SIZE 4000,300,500 SQM SECTOR -20& SECTOR-18
REGISTERED PLOT & UN-REGISTERED PLOT
CONTACT NOW
Er Pawan Mishra

9873734501, 9599700501




यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) सेक्टर-33 में ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) विकसित करेगा। 75 एकड़ में विकसित होने वाले ट्रांसपोर्ट नगर में 147 भूखंड होंगे। इसकी योजना अप्रैल में आएगी। ट्रांसपोर्ट नगर में पार्किंग का भी प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कई औद्योगिक कलस्टर विकसित किए जा रहे हैं। कई कंपनियों का निर्माण कार्य चल रहा है। दो कंपनियों में उत्पादन शुरू हो गया है। यहां पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ेगा। यहां आने वाले वाहनों को पार्क करने की सुविधा भी देनी पड़ेगी। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए पहले डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाई गई थी। अब उसमें कुछ संशोधन किए गए हैं।




पहले भूखंड की संख्या 87 थी और इनका आकार बड़ा था। अब भूखंड की संख्या बढ़ा दी गई है और इनका आकार छोटा कर दिया गया। ट्रांसपोर्ट नगर में 120 वर्ग मीटर, 512, 640, 820 और 1200 वर्ग मीटर के भूखंड होंगे। इनका आवंटन ड्रॉ के जरिए किया जाएगा।

ARE YOU Looking PLOT IN YAMUNA EXPRESSWAY
PLOT SIZE 4000,300,500 SQM SECTOR -20& SECTOR-18
REGISTERED PLOT & UN-REGISTERED PLOT
CONTACT NOW
Er Pawan Mishra

9873734501, 9599700501

दो पार्किंग बनेंगी : 

ट्रांसपोर्ट नगर में हर जरूरी सुविधा विकसित की जाएगी। वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। एक पार्किंग करीब 10 एकड़ में बनेगी, जबकि दूसरी पार्किंग 1328 वर्ग मीटर में बनाई जाएगी। 120 वर्ग मीटर वाले भूखंड के आगे भी पार्किंग के लिए जगह दी जाएगी, ताकि वाहनों को खड़ा करने में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं पड़े।



बैंक और पेट्रोल पंप भी होंगे

ट्रांसपोर्ट नगर में बैंक, एडमिन ब्लॉक, रेस्टोरेंट्स, पेट्रोल पंप, सर्विस स्टेशन, धर्म कांटा आदि की भी सुविधा विकसित होगी। इनके लिए भूखंड तय किए जाएंगे और इनका भी आवंटन किया जाएगा। ताकि यहां के लोगों को इन सुविधाओं के लिए इधर-उधर ना भटकना पड़े।

ARE YOU Looking PLOT IN YAMUNA EXPRESSWAY
PLOT SIZE 4000,300,500 SQM SECTOR -20& SECTOR-18
REGISTERED PLOT & UN-REGISTERED PLOT
CONTACT NOW
Er Pawan Mishra

9873734501, 9599700501

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की डीपीआर में कुछ संशोधन किए गए हैं। इसमें भूखंड की संख्या बढ़ा दी गई है। इसकी अप्रैल में योजना निकाली जाएगी। 









Comments