जेवर और आईजीआई हवाईअड्डे आपस में जुड़ेंगे, एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर पर सिर्फ 6 स्टेशन बनाने की योजना
जेवर और आईजीआई एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। अभी इसको दो चरणों में बनाने की तैयारी चल रही है। पहले चरण में ग्रेटर नोएडा से जेवर तक की डीपीआर बन चुकी है।
"SKD PROPERTIES & CONSTRUCTIONS IS THE TOP PROPERTY CONSULTANT AND BEST PROPERTY DEALER IN YAMUNA EXPRESSWAY, GREATER NOIDA, UTTAR PRADESH. As trusted real estate Consultants, we specialize in residential plot deals and offer a wide range of options per our clients' varied needs and budgets. Our team of experts is committed to providing the best value for your investment and guiding you through the entire process of buying a residential plot. Contact us today to explore the best property deals in Yamuna Expressway, Greater Noida. The title of SKD PROPERTIES & CONSTRUCTIONS is the best property dealer in Noida, Greater Noida, and Delhi NCR is different from a claim we make for ourselves. Instead, it's a reflection of the satisfaction of our customers."
PLOT SIZE 4000,300,500 SQM SECTOR -20& SECTOR-18
REGISTERED PLOT & UN-REGISTERED PLOT
CONTACT NOW
Er Pawan Mishra
9873734501, 9599700501
जेवर से नई दिल्ली तक बनने वाले एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर में 12 के बजाय छह स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। मेट्रो के जरिये जेवर और आईजीआई एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 14 जून को लखनऊ में होने वाली बैठक में इस पर फैसला होने की उम्मीद है। शासन की मंशा है कि एयरपोर्ट मेट्रो में स्टेशनों की संख्या कम होने से सफर भी कम समय में पूरा हो सकेगा, तभी एयरपोर्ट मेट्रो की परिकल्पना साकार होगी।
जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए कई विकल्पों पर काम चल रहा है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बल्लभगढ़ तक लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा। जेवर और आईजीआई एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। अभी इसको दो चरणों में बनाने की तैयारी चल रही है। पहले चरण में ग्रेटर नोएडा से जेवर तक की डीपीआर बन चुकी है।
4.18 किलोमीटर भूमिगत लाइन होगी
डीपीआर के मुताबिक, नॉलेज पार्क-2 से जेवर एयरपोर्ट मेट्रो कारिडोर की लंबाई 35.44 किलोमीटर होगी। इसमें 4.18 किलोमीटर लाइन भूमिगत और 31.26 किलोमीटर एलिवेटेड होगी। इस रूट पर नॉलेज पार्क-2, सेक्टर-18, सेक्टर-20, सेक्टर-21, सेक्टर 29 और एयरपोर्ट में स्टेशन होंगे।
जुलाई तक डीपीआर तैयार होने की उम्मीद
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रूट पर छह स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें नॉलेज पार्क-2, सेक्टर-142, एमिटी यूनिवर्सिटी, न्यू अशोक नगर, दिल्ली गेट और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन शामिल होंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन इसकी डीपीआर बना रहा है। जुलाई में यह रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
14 जून को बैठक बुलाई गई
डॉ. अरुणवीर सिंह (सीईओ नायल) ने कहा कि शासन जेवर एयरपोर्ट और नई दिल्ली स्टेशन तक मेट्रो के लिए तैयार है। हालांकि, उसकी मंशा है कि इस रूट पर कम से कम समय में यात्री एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट पहुंच सकें। इसके लिए स्टेशनों की संख्या कम होनी चाहिए। इस रूट पर छह स्टेशन बनाए जाने चाहिए ताकि कम समय में सफर पूरा हो सके। इसको लेकर 14 जून को लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें कई अहम फैसले लिए जाएंगे। साथ ही मेट्रो के स्टेशन कम होने पर भी चर्चा हो सकती है।
Comments
Post a Comment