BIG BREAKING : नोएडा एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को जोड़ने वाली पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के लिए ग्लोबल टेंडर जारी, इन 7 देशों को मिला मौका
BIG BREAKING : नोएडा एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को जोड़ने वाली पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के लिए ग्लोबल टेंडर जारी, इन 7 देशों को मिला मौका
Greater Noida News :
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी का जोड़ने के लिए पॉड टैक्सी चलेगी। यह यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में पड़ने वाले सेक्टरों को भी जोड़ेंगी। इसके लिए यमुना विकास प्राधिकरण ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। प्राधिकरण ने पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट बनाने के लिए भारत के अलावा लंदन, अबू धाबी, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, साउथ कोरिया और नीदरलैंड की कंपनियों को मौका दिया है। जो कंपनी जेवर में बनने पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को बनाएगी, वह संचालन भी करेगी।
10 अगस्त को प्राइज-बिड खुलेगी
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया, "पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट बनने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। इस बार भारत के अलावा लंदन, अबू धाबी, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, साउथ कोरिया और नीदरलैंड की कंपनियों को मौका दिया है। इन देशों की कंपनियां जेवर में पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट बना सकती हैं। आगामी 10 अगस्त 2023 को प्राइज-बिड खोली जाएगी।"
ऐसी पॉड टैक्सी दुनिया में पहली होगी
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना सिटी में बनने वाली फिल्म सिटी और जेवर के पास बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच सुगम आवागमन विकसित करने की योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट भी शामिल है। भारत में पहली बार यहां पॉड टैक्सी का संचालन किया जाएगा।
14.6 किलोमीटर लंबे रूट पर 12 स्टेशन होंगे
यमुना सिटी में सेक्टर-35 से लेकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तक 14.6 किलोमीटर लंबा पॉड टैक्सी रूप डेवलप किया जाएगा। इस पर 12 स्टेशन होंगे। पूरे रूट पर 112 पॉड टैक्सी का संचालन किया जाएगा। पॉड टैक्सी यमुना सिटी के आवास, औद्योगिक और संस्थागत सेक्टरों से होते हुए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक जाएगी। पॉड टैक्सी का इस्तेमाल लोग एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर में जाने के लिए कर सकेंगे। शहर के भीतरी हिस्सों से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए भी पॉड टैक्सी का उपयोग किया जा सकेगा।
पूरे प्रोजेक्ट में खर्च होंगे 621 करोड़ रुपए
डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने आगे बताया यह दुनिया का सबसे बड़ा पॉड टैक्सी रूट होगा। इससे पहले दुनिया के केवल 5 शहरों में पॉड टैक्सी का संचालन किया जा रहा है और यह छठा रूट होगा। खास बात यह है कि भारत में पहली बार यहां पॉड टैक्सी का संचालन होगा। इस परियोजना पर यमुना अथॉरिटी 621 करोड़ रुपए खर्च करेगी। प्रोजेक्ट में 112 पॉड टैक्स शामिल होंगी। प्रत्येक पॉड टैक्सी में 6 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। खास बात यह है कि पॉड टैक्सी का संचालन खुद यात्री कर सकते हैं। इसको रोकने और चलाने के लिए केबल बटन दबाने की आवश्यकता होगी।

.png)


.png)

Comments
Post a Comment