छोटे बजट वाले व्यापारियों के लिए खुशखबरी : यमुना अथॉरिटी ने जेवर एयरपोर्ट के पास निकाली यह स्कीम, पढ़िए खास खबर
छोटे बजट वाले व्यापारियों के लिए खुशखबरी : यमुना अथॉरिटी ने जेवर एयरपोर्ट के पास निकाली यह स्कीम, पढ़िए खास खबर
Greater Noida News :
यमुना सिटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक के सेक्टर में बनने जा रही 500 फलैटिड फैक्ट्री कम पैसे वाले उधमियों के लिए व्यापार में कारगर साबित होगी। यह फैक्ट्री छोटे और मझौले व्यापार करने वाले लोगों को कम से कम किराए पर मिलेगी। जिससे की कम बजट वाले उधमी अपना व्यापार किराए की फैक्ट्री में कर सके।
इन सुविधाओं के साथ तैयार होगी फैक्ट्री
यह फैक्टी मैडिकल डिवाईस पार्क, डाटा पार्क, टाय पार्क, अप्रेल पार्क के पास बनने जा रही है। इन फैक्टी का साइज की छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर यमुना अथॉरिटी के सीईओ डाॅ.अरूणवीर सिंह ने रखा है। इन साइज होगा 60 वर्ग मीटर, 90 वर्ग मीटर और 120 वर्ग मीटर। यह फैक्टी चार मंजिला होगा। इन फैक्टी में मिटिंग रूम से लेकर सभी तरह की सुविधा होगी। यह फैक्टी 8 महीनें में बन कर तैयार हो जाएगी। इनके लिए 37 हजार और 20 हजार वर्ग मीटर जमीन चिन्हित कर ली है। दोनों एरिया में 250-250 फैक्ट्री बनेगी। 60 वर्ग मीटर साइज की फैक्ट्री की संख्या 126, 90 वर्ग मीटर की संख्या 64 होगी। इस तरह अन्य साइज की फैक्ट्री बनेगी।
यमुना अथाॅरिटी के सीईओ डाॅ.अरूणवीर सिंह ने दी जानकारी
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डाॅ.अरूणवीर सिंह ने बताया कि इन छोटी फैक्ट्री को उन उधमियों को ध्यान में रख कर बनाया जा रहा है। जिनके पास प्लाॅट खरीदने और फिर उसे बनाने के लिए पैसे नहीं है। इस लिए अथाॅरिटी इन फैक्ट्रियों को बना कर उधमियों को किराए पर देगी। छोटे व्यापारी भी बड़ी इंडस्ट्री के लिए कुछ न कुछ छोटा पार्ट बनाते है। यह ऐसे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही है।
.png)
.png)

Comments
Post a Comment